फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा हमलावर
कैराना। दो माह पहले अलीपुर के ग्राम प्रधान के भाई पर रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आठ मई को अलीपुर के ग्राम प्रधान फरमान अली का छोटा भाई फुरकान बाइक से कैराना से अपने गांव लौट रहा था। गांव के बाहर ही आधा दर्जन लोगों ने रंजिश के चलते फुरकान पर जानलेवा हमला कर दिया था। बाद में पीड़ित फुरकान ने कोतवाली में छह हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें से दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मंगलवार सुबह मामले में वांछित सत्तार उर्फ जमील निवासी अलीपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें