विद्युत निगम के प्रर्वतन दल ने कस्बे में शनिवार की सुबह चार बजे रेड कर बिजली चोरी कर रहे 11 लोगों को चिंहित कर उनके खिलाफ थाना झिंझाना में मुकदमा दर्ज कराया।
शनिवार की सुबह प्रवर्तन दल के इंस्पेक्टर आरके धारीवाल ने कस्बे में बिजली चोरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने कस्बे के मोहल्ला सैदमीर, खाक्कान, माजरा, छिम्पीयान में छापा मारकर अवैध रूप से बिजली का प्रयोग कर रहे लोगों की वीडियोग्राफी कर उनके खिलाफ थाना झिंझाना में मुकदमा दर्ज कराया है। टीम लीडर आरके धारीवाल ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों मेें राकेश सैनी, सुशील, सारिक, लियाकत, संदीप मोहल्ला सैदमीर, पप्पू खाक्कान, सुशील, कदम सिंह मोहल्ला माजरा, योगेश छिंपीयान, रामपाल सिंह ताड़वाला के अलावा गांव अबदान नगर में सरदार सुच्चा सिंह की ट्यूबवेल पर अवैध बिजली सप्लाई पकडे़ जाने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम को देखकर बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा रहा है।