कैराना। रविवार को शामली बाईपास की ओर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक को रुकवाकर उससे कागजों की मांग की, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पड़ताल में पता चला कि बाइक चोरी की है। तलाशी के दौरान युवक के पास दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सालिम निवासी ग्राम गढ़ीदौलत बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
डोडा पोस्त के साथ आरोपी पकड़ा
झिंझाना। रविवार को पुलिस ने करनाल हाईवे पर गाड़ीवाला के निकट सड़क पर खड़े व्यक्ति की तलाशी लेने पर थैले से करीब डेढ़ किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। एसएसआई रविद्र सिंह ने बताया की पकड़ा गया आरोपी जयपाल निवासी मोहल्ला खालसा कस्बा झिंझाना है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।