इटावा। जिले के अलग-अलग स्थानों से दो बाइकें चोरी होने की घटनाएं हुईं हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस से बाइक से चोरी हुई। क्षेत्र के गांव नगला पीपल निवासी विवेक कुमार पुत्र बृजराज सिंह बाइक से दावत खाने के लिए ऊसराहार रोड स्थित शिवा गेस्ट हाउस आए थे। उन्होंने बाइक को गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी कर दी थी।
लौटे तो बाइक गायब थी। दूसरी घटना जसवंत नगर थाना क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला गुलाबबाड़ी में हुई। मोहल्ला निवासी श्री नारायण ने बाइक को घर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। मौका पाकर चोर बाइक चुरा ले गए।