फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों के घर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावरों के घर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में न्यायालय से अनुमति मिलने पर पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों के घरों पर कुर्की की सूचना के नोटिस चस्पा किए हैं। कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि 13 नवंबर 2017 की रात इमामगेट पुलिस चौकी पर आकर एक युवती ने मारपीट की शिकायत की थी। जब दो सिपाही जांच करने के लिए मोहल्ला खैल कला में पहुंचे थे, तो आरोपियों ने सिपाहियों को बंधक बना लिया था। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में दो नामजद सहित अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचना के दौरान पांच आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे, जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शाहबाज पुत्र सईद, सरताज पुत्र सज्जाद तथा मुस्तकीम पुत्र अनवार निवासी मोहल्ला खैल कला फरार चल रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए न्यायालय से अनुमति ली गई, जिसके चलते रविवार को आरोपियों के घरों पर कुर्की की सूचना के नोटिस चस्पा करा दिए गए हैं। यदि इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई अथवा आरोपी खुद भी न्यायालय में पेश नहीं होते हैं, तो न्यायालय से अनुमति लेकर आरोपियों के घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन

पशु कटान के आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
कैराना। एक साल पूर्व कटिया चोरी करके अवैध रूप से कटान करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की की सूचना का नोटिस चस्पा किया है। पुलिस के मुताबिक एक साल पूर्व कस्बा कैराना के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी महिला जिखन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शमीम उर्फ काला निवासी गुलशन नगर ने उसकी कटिया चोरी कर ली और अवैध रूप से कटान करके मांस बेच दिया। इस मामले में तब से आरोपी शमीम फरार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि न्यायालय से अनुमति मिलने पर आरोपी शमीम उर्फ काला के घर पर कुर्की की सूचना का नोटिस चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें