फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब पीड़िता के दोषियों से फैसला करने के लिए धमका रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजाब पीड़िता पर फैसले का दबाव
विज्ञापन

शामली।
घर में घुसकर महिला के ऊपर तेजाब डालने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय कैराना पुलिस पीड़िता पर ही आरोपियों से फैसला करने का दबाव बना रही है। 40 दिन बीतने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने परिजनों के साथ एसपी से मिलकर आपबीती सुनाई।
सोमवार को कैराना के मोहल्ला रेतीवाला निवासी अब्बास अपनी तेजाब पीड़िता बेटी और अन्य लोगों के साथ एसपी ऑफिस पर पहुंचा। उसने एसपी देवरंजन वर्मा से मिलकर कैराना पुलिस पर संगीन आरोप लगाए। उसने बताया क उसकी बेटी मोमिना की शादी 13 साल पूर्व गांव इस्सोपुरटील निवासी बहादुर के साथ हुई थी। एक साल पूर्व उनका तलाक हो चुका है। जिसके बाद से मोमिना की 12 साल की बेटी मोमिना के साथ ही मोहल्ला रेतीवाला में रह रही है। 28 फरवरी की रात एक बजे आरोपियों ने मोमिना की बेटी के अपहरण का प्रयास किया, लेकिन विरोध करने पर उन्होंने मोमिना पर तेजाब फेंक दिया था। इसमें वह बुरी तरह झुलस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से सेटिंग कर क्लीन चिट दे दी। अब कैराना कोतवाली पुलिस ने पीड़िता को थाने में बुलवाकर आरोपियों के सामने ही फैसले का दबाव बनवाया। पीड़िता ने बताया कि कैराना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें