फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्क की गई फसल काटने के मामले में हरियाणा के तीन किसानों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के तीन किसानों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कैराना (शामली)।
सीमा विवाद में फंसी 1100 बीघा गेहूं की फसल प्रशासन द्वारा कुर्क करने के बावजूद भी हरियाणा के किसानों ने फसल कटाई प्रारंभ कर दी थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हरियाणा के तीन किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

चार दशक पुराने हरियाणा यूपी-सीमा विवाद के चलते फसल तैयार होने के समय दोनों प्रदेशों के किसानों के बीच खूनी संघर्ष होते चले आ रहे हैं। सीमा विवाद के चलते दो अप्रैल को बल्हेड़ा में यूपी के किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शनिवार को एसडीएम कैराना ने विवादित 1100 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल कुर्क कर ली थी, लेकिन इसके बावजूद रविवार को हरियाणा के गांव रीशपुर के किसानों ने कंपेन मशीन द्वारा विवादित भूमि से गेहूं की फसल काटनी प्रारंभ कर दी थी। सूचना पर रविवार शाम एसडीएम ऊन विनोद कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह मौके पर पहुंचे तो हरियाणा के किसान अपनी कंपेन मशीन छोड़ कर फरार हो गए। प्रशासन ने हरियाणा के किसानों को कंपेन मशीन को जब्त कर लिया था। इसके बाद देर रात कोतवाली पुलिस ने हल्का लेखपाल दिनेश दूबे की तहरीर पर बिजेंद्र, सोनू व रामपाल निवासी गांव रीशपुर थाना सनौली जिला सोनीपत हरियाणा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें