अपहरण के तीन आरोपी गिरफ्तार
थानाभवन (शामली)। थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी एक एक किशोरी को गांव निवासी कुछ लोग बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए थे। इस मामले में थानाभवन पुलिस ने गांव मसावी निवासी कुसुम, करणपाल, पोपिंद्र उर्फ पोपी, शिवचरण, सतपाल व कल्लू निवासी मुस्तफाबाद पचैंडा नई मंडी मुजफ्फरनगर व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपनी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला कुसुम करणपाल, शिवचरण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घर में आग लगने से गोवंश की मौत
थानाभवन। क्षेत्र के गांव नोजल निवासी राजू पुत्र कालू के घर में उसके पशु बंधे हुए थे। अचानक राजू के छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसके कारण छप्पर में बंधे राजू के चार पशु बुरी तरह से झुलस गए। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया, लेकिन आग में बुरी तरह झुलसने से राजू की एक गाय व एक बछिया की मौत हो गई।
मिल गेट पर हुई घटना की निंदा की
थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव नोजल में सोमवार के दिन बजाज शुगर मिल के एचआर जोनल हेड डीके सिंह के निर्देशन में गांव के किसानों ने बैठक का आयोजन किया। इसमें सर्वसम्मति से 13 जनवरी 2018 को बजाज शुगर मिल के गेट पर हुई घटना की कड़ी निंदा की। बैठक में जोनल हेड बजाज शुगर मिल डीके सिंह, एजीएम केन जितेंद्र राणा, ग्रामीण सतीश कुमार, दुष्यंत कुमार सिंह, अनिल कुमार, अनिरुद्ध ग्राम प्रधान, सुधीर कुमार उर्फ पप्पू ,रामवीर सिंह एवं वीर सिंह मौजूद रहे।
पुत्र को गायब करने का आरोप लगाया
थानाभवन। क्षेत्र के गांव भैंसानी निवासी ऑफरोजी पत्नी इस्तकार ने थानाभवन थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी पड़ोसी ने उसके पुत्र जुनैद को कही गायब कर दिया है। पुलिस के अनुसार मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है।