फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन

कैराना (शामली)। एक मोहल्ला निवासी ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम आठ बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि मोहल्ले के दो युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ हाथों में तमंचे व हथोड़े लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि अभद्रता करते हुए किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह विरोध करते हुए बीच में आया तो मारपीट करते हुए घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर जेब से दस हजार रुपये भी निकाल ले गए। साथ ही आरोपी मोहल्ले में नशीले पदार्थों के कारोबार के साथ-साथ अवैध हथियारों की तस्करी भी करते हैं, जिन्होंने अवैध कारोबार में बाधा डालने को लेकर हमला किया। शोरशराबे पर आसपास के लोग मौके पर आ गए, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें