फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)।
विज्ञापन

इंदौर के आलू-प्याज के थोक व्यापारी से 13 लाख रुपये का धोखाधड़ी से माल उठाकर रकम नहीं देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कैराना पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी व्यापारी मनीष कुमार तिवारी ने कोतवाली कैराना पर अभियोग दर्ज कराया था कि वह सब्जीमंडी क्वार्टर में आलू-प्याज का थोक विक्रेता है। आरोप है कि करीब दो माह पूर्व कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा निवासी युवक के साथ दो और लोगों ने उससे अलग-अलग गाड़ियों में लगभग 13 लाख रुपये के आलू-प्याज लिए थे, जिनकी रकम बाद में देने का वादा किया गया था। बाद में कोई संतुष्टि नहीं मिलने तथा रकम नहीं देने पर उसने उपरोक्त लोगों से संपर्क किया और उनसे रकम देने की बात कही, जिस पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया था। रविवार को पुलिस ने कांधला बस स्टैंड के निकट खड़े आरोपी अमर सिंह उर्फ नीटू निवासी अशोक बिहार कॉलोनी निकट कब्रिस्तान पानीपत हरियाणा को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में चालानी कार्रवाई कर उसे सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैसला नहीं करने पर मारपीट का आरोप
कैराना। मोहल्ला खैलकलां खुरगान रोड निवासी फरजाना ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही युवक के विरुद्ध उसकी ओर से घर में घुसकर मारपीट करने व धमकी देने का अभियोग दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोपी फैसले का दबाव बना रहा है। आरोप है कि रविवार की दोपहर डेढ़ बजे जब उसकी विवाहित पुत्री घर पर अकेली थी, तभी आरोपी ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इस बीच वह मौके पर पहुंची, तो उसके साथ सड़क पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें