मंसूरपुर। गांव सोंटा निवासी सुबोध पुत्र राजपाल ने चार मार्च को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही पांच लोगों ने उसके भाई बिल्लू पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया था। जब वह गांव के बाहर दूधाहेड़ी इंटर कालेज के पास योगाभ्यास कर रहा था। पुलिस ने नामजद आरोपी कुलदीप को पहले ही जेल भेज दिया था। पुलिस ने योगेश व रामेश्वर दयाल उर्फ राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आठ अपराधियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई
मंसूरपुर। पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने आठ अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। कुछ अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नदीम व शादाब पुत्र फुजा तथा फुजा पुत्र बुंदू निवासी गांव सराय रसूलपुर गोकशी के मुकदमे में जेल में बंद है। इन तीनों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। आरिफ पुत्र तय्यब निवासी गांव रसूलपुर दभेड़ी, थाना बुढ़ाना तथा ताज मोहम्मद पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला नई आबादी, खतौली के खिलाफ लूट के मुकदमे हैं तथा दोनों जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ भी गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। सागर पुत्र जगपाल, सोनू पुत्र कल्लू, रीनू पुत्र चंद्रवीर निवासीगण गांव नावला चोरी के मुकदमे में जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ भी गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।