फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक के साथ कुकर्म का वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना(शामली)। किशोर के साथ कुकर्म करने और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को गांव झाडखेड़ी निवासी व्यक्ति ने कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही इंदर ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया। बाद में मोबाइल से अश्लील क्लिप बना ली और क्लिप को इंटरनेट से वायरल कर दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी इंदर निवासी झाडखेड़ी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुत्रवधू के साथ की अश्लील हरकत
कैराना(शामली)। क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ससुर उस पर बुरी नियत रखता था। शुक्रवार सुबह वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट कर दी। शोरशराबा होने पर वह फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी ससुर याकूब निवासी जहानपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें