दो व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शामली। कपड़ा व्यापारी ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है।
मोहल्ला नानूपुरा निवासी तनवीर ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में अवगत कराया कि वह कमला मार्केट नाला पटरी पर कपड़े की दुकान करता है। आरोप है कि उसने दुकान के लिए कार्पोरेशन बैंक शामली से ऋण लिया था। आरोप है कि उसने प्रदीप गर्ग से कपड़े की एक लाख ग्यारह हजार तीन सौ इक्यानवे रुपये की कुटेशन ले लिया। आरोप है कि इतनी रकम की प्रदीप को 31 मार्च 2017 को चेक दे दिया। इसके अलावा सब्जी मंडी में स्थित पलक साड़ीज के सुनील कुमार से तीन लाख 14 हजार छह सौ 85 रुपये की सूट साड़ी की कुटेशन लेकर सुनील को भी पेमेंट चेक द्वारा कर दी। आरोपियों ने उस समय कहा था कि जल्द ही मॉल भिजवा दिया जाएगा। आरोप है कि दोनों ने आज तक कपड़ा नहीं दिया। आरोप है कि तीन अगस्त 2017 को पीड़ित जब अपना मॉल लेने के लिए दोनों की दुकानों पर गया, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर मामले की जांच करने की मांग की है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।