फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से मारपीट कर जान से मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता से मारपीट कर जान से मारने की कोशिश
विज्ञापन

कैराना। पति पर विवाहिता के साथ अप्राकृतिक कुकर्म करने और विरोध करने पर अन्य ससुरालियों द्वारा गला घोंटकर मारने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा की एक युवती की शादी सात साल पहले क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद विवाहिता के दो बच्चे हैं। बुधवार को पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पति उसको अमानवीय यातनां देता है। साथ ही जबरदस्ती उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म करता है। जब भी वह पति की करतूत को विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। बुधवार सुबह भी पति ने उसके साथ मारपीट की। उसने विरोध किया तो सास उर्मिला, ससुर, जेठ , जेठानी ने उसके पति के साथ मिलकर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की और गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर मोहल्लेवासियों ने आकर उसकी जान बचाई। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें