क्षेत्र के गांव हरड़ निवासी एक पक्ष से सोनू पुत्र ओमबीर, सहदेव पुत्र शिवकुमार व दूसरे पक्ष से सुरेश उर्फ तोताराम के बीच पैसों को लेकर चल रहे विवाद के चलते झगड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। वहीं, क्षेत्र के गांव खानपुर में सतीश निवासी बनत अपने रिश्तेदारी में आया था। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को शिकायत करते हुए बताया कि उक्त युवक गांव में शराब पीकर लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा है। पुलिस ने सतीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घर में घुसकर मारपीट, दी तहरीर
थानाभवन। कस्बा निवासी सलीम पुत्र रज्जाक ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि कस्बे के ही कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी के चलते उक्त लोगों ने शनिवार को उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें उसकी पत्नी साजिदा गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित ने मामले में मुकदमा तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।