फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के कपड़े फाड़ने के मामले में शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान
विज्ञापन

कैराना।
रेत माफिया पर पुलिस मेहरबानी है। रेत माफिया ने किसान के खेत में से अवैध खनन किया। महिला ने विरोध किया तो उसके पति के साथ मारपीट की गई। महिला के साथ भी अभद्रता की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेड़ा का है। बसेड़ा क्षेत्र में इस समय अवैध रूप से कई जगह खनन किया जा रहा है। दो दिन पूर्व रेत माफिया एक किसान के खेत में से अवैध खनन करने के बाद रेत से ट्राली भरकर ले जा रहे थे। उसी दौरान खेत में पहुंचे किसान और उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया था। किसान द्वारा विरोध करने पर रेत माफिया ने उसको पीट दिया था। इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में शिकायत कोतवाली में की गई थी। पुलिस ने दबिश डालकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करते हुए और मामले को दबाने के लिए कैराना पुलिस ने तीनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एसएसआई सुनील दत्त ने बताया कि मामले की जांच कराई गई तो मामला फर्जी निकला। आपस में मारपीट का मामला था, जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें