फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को लेकर दो पक्षों में झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर के मोहल्ला कलदंरशाह में बच्चों को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आई। जहां से पुलिस ने चारों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। उधर, शामली नगर बुढ़ाना रोड पर गांव सिलावर निवासी इसरार और आजाद चौक निवासी गुलफान की दुकानें है। दोनों के बीच शनिवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद मारपीट हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


छेड़खानी के आरोपी को जेल भेजा
शामली। नगर के माजरा रोड पर दसवीं की छात्रा के साथ शुक्रवार की रात एक युवक ने छेड़खानी कर दी थी। इस मामले में छात्रा के पिता की ओर से आरोपी युवक मुकेश निवासी दयानंदनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें