एटीएम बदलकर ठग ने निकाले 50 हजार
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी नितिन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कुछ दिन पूर्व एटीएम से रुपये निकालने गया था। इस दौरान वहां खड़े एक युवक नितिन को झांसे में लेकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया था। बाद में आरोपी ने उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार
कैराना। गांव मंडावर निवासी वृद्धा संजीला ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि बच्चों के विवाद में उसके पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तीन भाइयों कय्यूम, रिहान व तस्सवर निवासी मंडावर का गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
बाइक चोरी कर भाग रहा युवक पकड़ा
कैराना। सोमवार दोपहर गांव खंद्रावली निवासी वसीम किसी काम से तहसील में आया हुआ था। तहसील गेट के पास बाइक खड़ी करके वसीम अंदर तहसील में चला गया। इसी दौरान एक युवक बाइक को चोरी कर भागने लगा। पब्लिक ने उसको पकड़ लिया तथा उसको दबोच लिया तथा जमकर धुनाई कर दी। बाद में आरोपी चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।