फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
शामली। नगर के एक मोहल्ला में युवती से छेड़छाड़ कर दी गई। मामले में पीड़िता ने आरोपी शाहनवाज निवासी दधेडू कला (मुजफ्फरनगर) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को सोमवार सुबह दिल्ली अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
दो युवकों में मारपीट
शामली। नगर के फव्वारा चौक पर फलों की ठेली लगाने वाले चांद और सुहेव में किसी बात को लेकर गाली गलौज होने के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलों में चार घायल
शामली। कैराना निवासी नोमान और इलियास को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा मुजफ्फरनगर निवासी गुलशाद व राजा किसी काम से शामली आए हुए थे। बताया जाता है कि बुढ़ाना रोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें