फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान की छत ढही, दो भाई दबे, छोटे की मौत

Tue, 11 Jul 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
रोती परिवार की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशनपुर। बरसात की सीलन से रविवार की आधी रात सरौली गांव के एक कच्चे मकान की धन्नी टूटकर नीचे गिर पड़ी। इसकी चपेट में साथ सो रहे सगे दो भाई आ गए। रात में ही ग्रामीणों ने मलबा साफ कर धन्नी के नीचे दबे दोनों भाइयों को बाहर निकाला। दोनों हरदो सीएचसी ले जाया गया। फर्स्ट एड के बाद इन्हें सदर अस्पताल लाया जा रहा था जहां छोटे भाई की मौत हो गई। बड़े भाई को सदर अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव के मजदूर घसीटे धोबी का मकान कच्चा बना है। इसकी छत धन्नी से पटी है। घसीटे अपने तीन बेटे, एक लड़की और पत्नी के साथ एक कमरे में सोए थे जबकि दूसरे कमरे में  प्रियांशू (7) व सूरज (16) सो रहे थे। जिस कमरे में यह दोनों भाई सो रहे थे उसकी छत रविवार की रात 12 बजे दीवार के साथ ढह गई। इस मकान के शोर सुनकर घसीटे और घर के अन्य सदस्यों की आंख खुल गई। इनकी चीखें सुनकर कुछ ही देर में बड़ी तादाद में लोग भी जमा हो गए। ग्रामीणोें ने पुलिस को इत्तला करने के साथ बचाव कार्य शुरू कर दिया। पीआरवी भी कुछ देर में मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद धन्नी सहित ढहे मलबा को साफ कर दोनोें भाइयों को बाहर निकाला जा सका। प्रियांशु को बचाया नहीं जा सका। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें