फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हेल्पलाइन की गाड़ी को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे में सीओ कार्यालय के सामने सड़क पर महिला हेल्पलाइन अधिकारी की गाड़ी में पीछे से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इस दौरान गाड़ी के समीप खड़ी महिला अधिकारी और महिला सिपाही बाल-बाल बच गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम शामली की महिला हेल्पलाइन 181 की शामली प्रभारी पारुल चौधरी और प्रियंका शर्मा किसी काम से सीओ भवन के कार्यालय पहुंची। उनकी गाड़ी दफ्तर के सामने खड़ी थी। उसी समय पीछे से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला हेल्पलाइन की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने से गाड़ी का शीशा टूट गया। इस दौरान गाड़ी के पास खड़ी महिला हेल्पलाइन अधिकारी और महिला सिपाही चोट लगने से बाल-बाल बच गए। टक्कर लगने के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। महिला हेल्पलाइन के चालक महेश ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें