फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की गैरमौजूदगी में महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी कुरबान ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। रविवार को पति की गैर मौजूदगी में वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी एक राय होकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गई। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बदमाशों से बताया जान का खतरा
कैराना। क्षेत्र के ग्राम मन्नामाजरा निवासी अरशद ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि वह रात में अपने परिवार के साथ घर पर सोता है। पिछले 4-5 दिनों से रात में करीब कुछ अज्ञात युवक उसके घर के आसपास आ रहे हैं और जब परिवार में जाग हो जाती है, तो वह फरार हो जाते हैं। पीड़ित ने बताया कि उनके पास हथियार भी रहते हैं और घर के आसपास आने से परिवार पूरी तरह से डरा-सहमा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें