फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। चार दिन पूर्व दोनों पक्ष कोतवाली में पहुंच गए थे और मामले में फैसला हो गया। दोनों के परिजन निकाह को मान गए थे। शुक्रवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। कोतवाली पहुंची युवती की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

खंभा उठाकर भाग रहे दो युवक पकड़े
शामली। कमला कॉलोनी से बृहस्पतिवार रात दो युवक खंभा उठाकर ले जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने उनसे पूछा तो वह भागने लगे। जिसके बाद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाली पुलिस दोनों आरोपियों को कोतवाली में ले आई। जहां से दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेढ़ काटने काटने को लेकर झगड़ा
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में गजेंद्र काम कर रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के व्यक्ति से उसका मेढ़ काटने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर दूसरे पक्ष की ओर से भी गजेंद्र आदि पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें