फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से अश्लील बातें करने वाले की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

कस्बा कांधला के मोहल्ला गुजरान निवासी महिला को एक युवक काफी दिन से मोबाइल फोन पर अश्लील बातें करके परेशान कर रहा था। महिला ने अपने पति को बताया। जिसके बाद उक्त युवक को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई। पति के कहने पर पत्नी ने उक्त युवक से बातें की और मुलाकात के लिए कांधला बस स्टैंड पर बुला लिया। बृहस्पतिवार शाम उक्त युवक बस स्टैंड पर पहुंचा। इसी दौरान महिला के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस उक्त युवक को थाने ले आई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष बीएस रावत ने बताया कि तहरीर आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला को पीटकर घर से निकाला
कांधला। मोहल्ला खैल निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। परिवार के लोगों ने पैसों के लालच में उसकी शादी एक अधेड़ से करा दी थी। शुक्रवार दोपहर पति ने उसको पीटा और घर से निकाल दिया। महिला ने अपने मायके वालों को इसकी सूचना दी, तो उन्होंने भी मदद करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें