फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता प्रॉपर्टी डीलर छह दिन बाद सकुशल लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता प्रॉपर्टी डीलर छह दिन बाद सकुशल लौटा
विज्ञापन

शामली। शहर की सीबी गुप्ता कॉलोनी से संदिग्ध हालात में लापता प्रॉपर्टी डीलर सकुशल घर लौट आया है। वह परिजनों को बिना बताए रिश्तेदारी में चला गया था। प्रॉपर्टी डीलर के सकुशल लौटने पर परिजनों के साथ पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शहर की सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी विशाल वर्मा प्रॉपर्टी डीलर है। दस दिसंबर की सुबह वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने उसी दिन शाम को कोतवाली में सूचना देकर प्रॉपर्टी डीलर की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्रॉपर्टी डीलर का उस दिन से मोबाइल भी बंद आ रहा था। पुलिस को उस दिन की मोबाइल की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इसके बाद से पुलिस व परिजन दिल्ली व उसके आसपास के इलाके में उनकी तलाश में जुटे थे। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर विशाल वर्मा शनिवार देर रात सकुशल घर लौट आए हैं। परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली स्थित रिश्तेदारी में बिना बताए चला गया था। परिजनों ने बिना बताए घर से जाने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। इस संबंध में प्रॉपर्टी डीलर से जानकारी लेने के लिए उनके घर पर संपर्क किया, तो परिजनों ने कहा कि वे अभी आराम कर रहे हैं। उनसे अभी नहीं मिला जा सकता। बहरहाल पुलिस व परिजनों ने प्रॉपर्टी डीलर के सकुशल लौटने पर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें