फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में आरोपी, चल रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित किशोरी की हत्या में दो को हिरासत में लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव में दलित किशोरी की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है, जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
गौरतलब है कि एक गांव निवासी दलित किशोरी की बुधवार देर रात दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद किशोरी का शव उसके घेर में छत के पंखे के कुंदे से लटका दिया गया था, ताकि घटना आत्महत्या दर्शायी जा सके। वहीं, किशोरी के परिजनों की तरफ से गांव के ही सनोज, सोनू और जयबीर के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके बाद शामली कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी। वारदात को अंजाम देने वालों में शामिल रहे सोनू और जयबीर पीड़िता के परिवार के नजदीकी बताए गए थे, जो पड़ोस में ही रहते हैं। वारदात के बाद आरोपी अपने घरों से फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी। उधर, मालूम चला है कि पुलिस ने नामजद आरोपियों के कुछ करीबियों को उठाकर पूछताछ की, जिसके बाद दो आरोपियों को भी हिरासत में ले ले लिया गया। आरोपियों से अभी पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है, जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की हत्या की गंभीरता से छानबीन चल रही है। कुछ लोग हिरासत में लिए हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

-- लूट की फर्जी तहरीर देने का आरोप
शामली। शहर के मोहल्ला मौमीननगर निवासी इंतजार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसके खिलाफ लूट की झूठी तहरीर शामली कोतवाली पुलिस को दे दी। इस कारण उसका परिवार डरा हुआ है। इंतजार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

प्रतिमा स्थल के पास गंदगी से लोग नाराज
शामली। बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास गंदगी के कारण लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है दो साल पूर्व उक्त प्रतिमा को खंडित भी कर दिया गया था। इसके बाद प्रशासन ने दूसरी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया था। उनका कहना है कि प्रतिमा स्थल के आसपास गंदगी का ढेर रहता है, यदि वह लोग सफाई करना चाहते हैं तो कुछ लोग विरोध करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें