फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव दफनाने से रोकने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन में पुराने चरथावल स्टैंड के पास जमीन पर शव दफनाने से रोकने पर हंगामा हो गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने कहा कि उक्त जमीन नगर पंचायत की है, जबकि मुसलिम समाज के लोगों का दावा था कि यह कब्रिस्तान की जमीन है। बाद में उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक वार्ता होने के बाद कागजात देखे, जिसके बाद महिला का शव दफनाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

थानाभवन में पुराने चरथावल बस स्टैंड के पास आबादी के बीच एक तिराहे की जमीन पर दो दशक से लोगों ने अतिक्रमण कर खोखे रख दिए। कुछ माह पूर्व ही नगर पंचायत थानाभवन ने अतिक्रमण हटवाकर उस स्थान की सफाई कराई थी। साथ ही तिराहे की चहारदीवारी का निर्माण कराया था, जिसमें गेट लगाने का कार्य चल रहा था। वहीं, शनिवार को एक महिला का इंतकाल होने पर शाम करीब साढ़े सात बजे मुसलिम समाज के लोगों ने शव दफनाने का कार्य शुरू कर दिया। इसी बीच नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव तथा अन्य कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव दफनाने से रोक दिया। उनका कहना था कि उक्त जमीन नगर पंचायत की है तथा उक्त जमीन को लेकर चल रहे विवाद में नगर पंचायत के पक्ष में फैसला हुआ है। इसको लेकर मुसलिम समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया और हंगामा प्रारंभ कर दिया। पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने भी कहा कि यह जमीन कब्रिस्तान की है। हंगामा बढ़ने की सूचना पर एसडीएम सुरजीत सिंह, नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। रात करीब पौने आठ बजे एसडीएम ने दोनों पक्षों की बातें सुनी और कागजात देखे। इसके बाद उन्होंने उक्त जमीन को कब्रिस्तान की मानते हुए शव दफनाए जाने की अनुमति दे दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें