फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हिरासत में, लेकिन खुलासे से दूर खाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़िया हत्याकांड में कोई क्लू हाथ नहीं लगा
विज्ञापन

कांधला(शामली)। गांव सुन्ना में हुए गुड़िया हत्याकांड में पुलिस की जांच अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है, मगर कोई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी तीन वर्षीय गुड़िया मंगलवार को लापता हो गई थी। उसके पिता हरेंद्र ने अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह कृष्णा नदी से गुड़िया का शव मिला था। गुड़िया की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। उधर, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने सुन्ना गांव से तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। शव मिलने के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। कोई ठोस सबूत पुलिस को नहीं मिल पाया है, जिससे वारदात का खुलासा किया जा सके। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि कई बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें