फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस चालक की लापरवाही से 11वीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

स्कूल बस से गिरने के कारण घायल हुए छात्र की मौत के मामले में स्कूल प्रबंधन और बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगा है। छात्र के परिजनों ने कांधला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा एलम निवासी आदित्य भार्गव पुत्र अक्षय भार्गव शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11 वीं का छात्र था। पिता अक्षय भार्गव ने बताया कि 29 अगस्त को उनका बेटा आदित्य जब स्कूल से लौट रहा था, तो एलम में ही बस से गिरकर घायल हो गया था। उसको मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कई दिन उपचार चलने के बाद उसकी मौत हो गई। अक्षय भार्गव का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि बच्चों को घर से ले जाने पर उन्हें सकुशल घर तक पहुंचाया जाए। बावजूद इसके स्कूल प्रशासन ने लापरवाही बरती। आरोप है कि बस पर परिचालक और हेल्पर नहीं है, बल्कि बड़े बच्चों से छोटे बच्चों को बस से उतारने का कार्य कराया जाता था। इस बारे में पूर्व में भी स्कूल प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार को कांधला थाने पहुंचे छात्र के पिता अक्षय भार्गव ने स्कूल प्रबंधन और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। इसके साथ ही मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें