फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की सूचना पर छानी खादर की खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बदमाशों की घेराबंदी करने के लिए पुलिस ने सोमवार रात कैराना और कांधला क्षेत्र मेें कांबिंग की। यमुना खादर क्षेत्र के कई रास्तों पर घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर ही कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने एक बदमाश अनुज निवासी पीनना को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुख्यात बदमाश मुकीम काला का भाई वसीम मौके से फरार हो गया था। सोमवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकीम काला का भाई वसीम और अन्य शातिर बदमाश यमुना खादर क्षेत्र में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने कई थानों की पुलिस को साथ लेकर कैराना थाना क्षेत्र में गांव तितरवाड़ा और फिर कांधला क्षेत्र में गंगेरू -इस्सोपुर टील मार्ग पर बदमाशों को तलाश किया। करीब एक घंटे तक चेकिंग अभियान चलता रहा। आते जाते वाहनों को रोक कर भी चेकिंग कराई गई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। वहीं, चर्चा रही कि पुलिस ने अभियान के दौरान दो संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा, जिन्हें पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई। रात करीब सवा नौ बजे तक कांधला क्षेत्र में चेकिंग करती रही। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें