फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगोंन गांव में अपहरण व फिरौती मांगने वाली गैंग के महिला सहित दो सदस्य गिरफ्तार।

विज्ञापन
विज्ञापन
फ़ोटोऱ्-पुलिस की गिरफ्त में गैंग का बुजुर्ग सदस्य ।
विज्ञापन

अपहरण कर युवक से फिरौती मांगने वाले गैंग के महिला समेत दो सदस्य गिरफ्तार
-उधार के पैसे देने के बहाने महिला ने बुलाया था पीड़ित को
- युवक के अश्लील फोटो खींचकर मांगी थी एक लाख की फिरौती
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका। फि रोजपुर झिरका पुलिस ने गत 4 अक्तूबर को अपहरण व फिरौती के दर्ज मामले में एक महिला और एक बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अपराध शाखा और पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

4 अक्तूूबर को फिरोजपुर झिरका के रहने वाले जितेंद्र पुत्र राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जबरन अपहरण फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज किया है। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी झिरका शहर में कपड़े की दुकान है। उसकी दुकान से एक महिला और बुजुर्ग से 750 रुपये के कपड़े उधार ले कर गए थे। शाम को फोन आया कि वह अपने पैसे घर से आकर ले जाए। इसके बाद वह पैसे लेने के लिए गांव चला गया, लेकिन वह बुजुर्ग अगोंन की मुख्य सड़क पर ही मिल गया। इसके बाद वह जितेंद्र को अपने साथ जंगल में बने एक मकान पर ले गए। जितेंद्र ने आरोप लगाया कि मकान में उक्त महिला और दो अन्य युवक मौजूद थे। महिला सहित दो युवकों ने उसे नंगा कर अश्लील फोटो बना लिए। इसके बाद गैंग के लोगों ने एक लाख की फिरौती की मांग की। जितेंद्र ने पैसे मंगाने के लिए अपने पिता को सूचित किया। जितेंद्र के पिता को जैसे की घटना के बारे में मालूम हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सहित गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य साथी फरार हो गए। इसके साथ ही पुलिस ने जितेंद्र को भी बंधन मुक्त कराया। बता दें कि लोकल व अपराध शाखा पुलिस गैंग के सदस्यों को पकड़ने में एक सप्ताह से जुटी हुई थी। पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गैंग की प्रमुख सदस्य मुबीना पत्नी फत्ती निवासी नोटकी व यहूद पुत्र बुल्ला निवासी गडूरी को नूह से गिरफ्तार किया है। वहीं फ़िरोजपुर झिरका थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि गैंग के दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया है। अन्य सदस्यों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें