फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के दो आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

रोडवेज बस के चालक और परिचालक पर हमला करने के मामले में शामली कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को शामली से मेरठ जा रही रोडवेज बस को गांव बुटराड़ी के पास रोक कर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। बस चालक और परिचालक को डंडो से जमकर पीटा था। मामले में बस चालक की तरफ से शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने बताया कि आरोपी पलटू और कविंद्र निवासी बुटराड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
दो आरोपियों का शांतिभंग के आरोप में चालान
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने गांव काबड़ौत निवासी अमित और बैंक शाखा प्रबंधक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अमित ने आरोप लगाया था कि उसकी मां के बैंक खाते में जमा होने वाली रकम को बैंक शाखा प्रबंधक ने धोखाधड़ी करके अपनी पत्नी के खाते में जमा कर लिया था। दोनों पक्षों के बीच मंगलवार को विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी एसटी एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने मोहल्ला नंदू प्रसाद में दलित परिवार के व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हसीन और आदिल को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तब से आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें