फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत विद्युत जेई के मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त जेई के मकान को चोरों ने खंगालते हुए लाखों का कीमती सामना साफ कर दिया। रात में उठी परिवार की महिला ने सामान बिखरा देखा तो शोर मचा दिया। सुबह होने पर पीड़ित ने तहरीर कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की।
दिल्ली रोड पर टायर मार्केट के पास विद्युत निगम से सेवानिवृत्त अवर अभियंता अबीबुर्रहमान मकान में परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात सभी खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। रात में किसी समय चोर मुख्य दरवाजे से मकान में घुसे और कपड़े, अलमारी खंगाल दी। चोरों ने वहां रखी ढाई की लाख की नगदी, कंगन, बुंदे, हार, अंगूठी, चेन आदि जेवरात सहित करीब चार लाख रुपये के जेवरात, दो मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। रात्रि करीब दो बजे जब घर की एक महिला पानी पीने के लिए जागी तो उसने सामान बिखरा हुआ देखा तो शोर मचा दिया। जिसके बाद पूरा परिवार जाग गया। मकान का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। इसकी सूचना डायल-100 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने जांच की। सुबह होने पर परिजन कोतवाली में पहुंचे और इसकी शिकायत पुलिस को की। सूचना कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने मौके पर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


पूरा मकान बंद, फिर भी अंदर घुस गए चोर
पूरा मकान बंद था। चोर अंदर घुसे और लाखों की चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर जाकर यही जांच की कि आखिर चोर अंदर कैसे घुसे। हबीबुर्रहमान के अनुसार उन्हें लगता कि चोरों ने मुख्य गेट में अंदर सरिया देकर कुंडा खोला और उसके बाद अंदर घुसे। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

डायल-100 पुलिस ने नहीं समझी जिम्मेदारी
परिजनों ने चोरी की सूचना डायल-100 पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद वहां से लौट गई। सुबह जब पीड़ित परिजन कोतवाली में पहुुंचे और कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी तो पीड़ितों को रात दो बजे से लेकर 10 बजे तक सूचना नहीं दिए जाने के बारे में सवालों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद परिजनों ने डायल-100 पुलिस को सूचना देने वाली बात बताई। डायल-100 पुलिस ने भी सूचना होने की बात कही, लेकिन कोतवाल ने ड्यूटी पर तैनात डायल-100 पुलिसकर्मियों को सूचना नहीं देने पर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


दयानंदनगर के मंदिर से भी दानपात्र चोरी
शामली। नगर के मोहल्ला दयानंदनगर की गली नंबर पांच में शिव शक्ति मंदिर है। शुक्रवार की रात दो बजे अज्ञात चोरों मंदिर में घुस गए। इसी दौरान रात करीब दो बजे एक युवक सुशील ने मंदिर की लाईटें जली देखी और दो युवकों को मंदिर के बाहर देखा तो वह मकान से बाहर आया, लेकिन तब तक वह जा चुके थे, मंदिर में से दानपात्र चोरी मिला। देर रात इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरु कर दी। पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस इसकी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें