मोहल्ला शैदमीर निवासी पाल्ली ने बुधवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया की उसका पुत्र शराब पीने का आदी है। उसे शराब से रोकने पर वह मारपीट करता रहता है। मंगलवार रात आरोपी पुत्र ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की और उसके सिर में धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। उधर, कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी महिला आयशा ने बुधवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसके दो नाबालिग बच्चे हैं। आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। आरोपी ने बुधवार को उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
बाइक चोरी
झिंझाना।
गांव पुरमाफी निवासी कमलहसन ने बुधवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया की मंगलवार रात लगभग आठ बजे वह गाड्डीवाला चौराहे स्थित ढाबे के बाहर बाइक खड़ी कर ढाबे में खाना खा रहा था इसी बीच चोर बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस तहरीर के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।