फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, बाप व बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। खेत में मेढ के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें बाप-बेटा घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव अंती में सोहन पंडित और प्रेम के बीच खेत के मेढ को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार सुबह इन दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। हमले में प्रेम और उसका बेटा मिंटू घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव के गणमान्य लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए पमनावली पुलिस चौकी पर पहुंचे। पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों का आपस में समझौता नहीं हो सका। ग्रामीण दोनों पक्षों के लोगों को लेकर थाने में पहुंचे। थाने में देर शाम तक गांव के जिम्मेदार लोग समझौते के प्रयास में लगे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें