कैराना (शामली)। मंगलवार रात अमजद निवासी मोहल्ला बिसातियान खुरगान बाईपास अपने मकान में परिवार के साथ सोया हुआ था। अमजद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके मकान में अलमारी से 11 हजार रुपये नकदी, मोबाइल और बाइक चोरी कर ली गई। बुधवार सुबह चोरी का पता चला। उधर, भूरा बाईपास निवासी सत्तार ने भी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रात उसके मकान के बरामदे में खड़ी बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस ने बुधवार देर शाम एक आरोपी को चोरी की दोनों बाइकों के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी
कैराना (शामली)। अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार रात भूरा बाईपास पर छापा मारकर तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। पुलिस को देखकर आरोपी चालक मौके से फरार हो गए। तीनों ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ी कर ली।