फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों के निशाने पर हैं पवहारी कुटी से जुड़े मंदिर

विज्ञापन
खुखुंदू, रुपई मंदिर मे मूर्तियां चोरी होने के बाद बैठे प्रबंधक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुनील सिंह/विनय राय
विज्ञापन

देवरिया/खुखुंदू। पवहारी कुटी से जुड़े मंदिर चोरों के निशाने पर हैं। डेढ़ वर्ष में तीन मंदिरों में चोरी की घटना हुई। चोर 28 बेशकीमती मूर्ति चुरा ले गए। पैकौली कुटी में तो मूर्ति चोरी के साथ ही पुजारी की हत्या भी कर दी गई थी। इस मामले में चार लोग जेल भी गए। पुलिस आज तक एक भी मूर्ति बरामद नहीं कर पाई है। पहली चोरी की घटना भलुअनी थाने के पैकौली कुटी की है। पिछले साल 30/31 मई की रात चोरों ने पैकौली कुटी के पुजारी प्रयागदास की हत्या कर 13 बेशकीमती मूर्ति चुरा ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को जेल भेज दिया था। मगर मूर्तियां नहीं बरामद कर पाई।
विज्ञापन

दूसरी चोरी की घटना चरखिया विजयीपुर बिहार पीठ की है। एक वर्ष पूर्व यहां से भी चोर दो बेशकीमती मूर्ति चुरा ले गए। मुकदमा दर्ज हुआ, पर आज तक न चोरों का पता चला, न ही मूर्तियां बरामद हुईं। तीसरी घटना मंगलवार की रात रुपई रामजानकी मंदिर कुटी की है। यहां की चोरी में भी 13 मूर्ति गई हैं। सवाल यह है कि पीठ के मंदिरों से हर बार मूर्तियां चोरी हुईं और पुलिस एक भी मूर्ति बरामद नहीं कर पाई। पवहारी कुटी के प्रबंधक अंगद तिवारी ने कहा कि लूट के सभी मामले ठंडे बस्ते में चले गए हैं। लोगों का कहना है कि रुपई गांव के रामजानकी मंदिर की मूर्तियां बरामद नहीं हुईं तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें