फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की दीवार फांदकर लाखों के जेवरात और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने कमरों में रखे संदूकों और अलमारी को खंगालकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, कीमती सामान चोरी कर लिया। कमरों और आंगन में सो रहे परिजनों को चोरी की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

होटल स्वामी नाथीराम पुत्र देवीचंद का नगर की अग्रवाल कॉलोनी में है। बुधवार रात नाथीराम परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। जबकि पुत्रवधू बच्चों के साथ घर के एक कमरे में सो रही थी। वहीं तीन कर्मचारी मकान के पीछे परिसर में लगी भट्ठी पर मिठाइयां बनाकर सो रहे थे। रात में किसी समय बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। कमरों में रखे संदूक अलमारियों आदि को खंगाल कर वहां रखी लगभग 4700 रुपये की नकदी, सोने के दो कंगन, दो चेन, अंगुठी, कुंडल, मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब आदि आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। बदमाश सामान लेकर मकान के मुख्य द्वार को खोलकर फरार हो गए। मकान के आंगन और कमरों में सो रहे परिजनों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह चार बजे जब नाथीराम टहलने के लिए उठे तो मकान का मुख्य गेट खुला देख परिजनों को जगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार त्यागी ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें