खेत में पड़ा मिला युवक का शव
शामली।
लिसाढ़ के जंगल में एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सूचना परिजनों को दे दी।
बृहस्पतिवार की सुबह गांव लिसाढ़ में गांव लांक निवासी धीरज के खेत में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। कपड़ों की तलाशी लेने पर मिलने कागजों के आधार पर युवक की शनाख्त करनाल के थाना फूसगढ़ निवासी कुलबीर पुत्र आत्मासीन 40 के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए तथा उनमें कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसमें कोई अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।