फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारपीट कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को मारपीट कर घायल किया
विज्ञापन

कैराना (ब्यूरो)। बुधवार शाम साढ़े छह बजे मोहल्ला आलकलां निवासी इमरान अपने घर से बाहर किसी काम से आया था। इसी बीच मामूली बात को लेकर इमरान की पड़ोसियों से कहा सुनी हो गई। बात बढ़ने पर आधा दर्जन आरोपियों ने इमरान को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में घायल इमरान ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
कैराना (ब्यूरो)। मोहल्ला इकबाल पुरा निवासी सोनम का निकाह पांच माह पूर्व कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी युवक के साथ हुआ था। सोनम ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसका पति अतिरिक्त दहेज में कार और एक लाख की मांग करता है। मांग पूरी नहीं होने पर दो दिन पहले उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह अपने मायके रह रही है। आरोप है कि बुधवार शाम उसका पति अपने तीन भाइयों के साथ उसके मायके आया और कार व एक लाख की मांग की। उसके द्वारा मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसका भाई उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें