फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी दोस्त सोनी का कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
आदेश के हत्यारोपी ने पुलिस को चकमा देकर समर्पण किया
विज्ञापन

खतौली आदेश हत्याकांड के हत्यारोपी ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में समर्पण कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक हत्यारोपी मुकुल को सोमवार को जेल भेज दिया था। इन दोनों ने ही मिलकर आदेश की गला घोंटकर हत्या की थी।
विज्ञापन

मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के गांव अंदावली निवासी आदेश की गांव निवासी दोस्त मुकुल उर्फ मनीष और सोनी उर्फ छोटू ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आदेश का शव शुक्रवार की सुबह रसूलपुर कैलोरा की काली नदी में पड़ा मिला था। हत्यारोपी दोस्तों की बहन से आदेश के संबंध थे। इसलिए इन दोनों दोस्तों ने आदेश की हत्या कर डाली थी। पुलिस मुकुल को हिरासत में लेकर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। पुलिस ने सोमवार को मुकुल को जेल भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को फरार हत्यारोपी सोनी ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी सोनी को रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने हत्यारोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें