फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से छह लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बनत। बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से छह लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने एसपी से आरोपी के विरुद्ध शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव मादलपुर निवासी रोनित कुमार ने सोमवार को एसपी एनपी सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह इंटर पास है और घरों में मजदूरी पर रंगाई पुताई का कार्य करता है। पीड़ित का कहना है कि दो साल पहले उसकी मुलकात जिला बागपत के बड़ौत क्षेत्र के गांव नंगला जाफराबाद निवासी व्यक्ति से हुई थी। उसने उसे बैंक में पक्की नौकरी लगवाने की बात कही। उसने कहा कि छह लाख 50 हजार रुपये में उसकी नौकरी लग जाएगी। उसने आरोपी की बातों पर विश्वास किया और तीन-चार बार में उसे छह लाख रुपये दे दिए। पीड़िता का कहना है कि उसने कुछ रकम समूह लोन पर ली और कुछ ब्याज पर लेकर आरोपी को दी थी।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उसकी नौकरी न लगने पर उसने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो उसने देने से इन्कार कर दिया और धमकी देते हुए कहा कि उसके पास कोई रुपये नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें