फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाइकों पर युवकों ने किया स्टंट, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में तीन-चार बाइकों पर सवार युवकों ने सरेबाजार स्टंट करते हुए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं। प्रत्येक बाइक पर चार से पांच युवक सवार थे। तेज गति से बाइक दौड़ाते हुए युवकों ने सेल्फी लेते हुए जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान लोग कई लोग बाइकों की चपेट में आने से बचे, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

युवकों के हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्टंट करने वाले युवक छात्र बताए गए हैं, जो परीक्षा देने के बाद घर लौट रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वीवी इंटर कॉलेज रोड से होकर धीमानपुरा रेलवे फटक की तरफ तीन-चार बाइकों पर सवार युवक तेज गति से दौड़ाकर जाते हुए दिखाई दिए। इनमें एक बाइक पर पांच युवक, एक पर चार और एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। इन युवकों ने बाइकों पर स्टंट किया। शिव चौक के निकट बाइक पर जाते हुए युवक मोबाइल फोन से सेल्फी भी बनाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान अन्य लोगों के वाहनों से भी कई बार उनकी बाइक टकराने से बची, जिससे हादसा होने से बच गया। इस दौरान युवकों का बाइकों से जाते हुए मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें