फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला की मौत के मामले में पति समेत तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के कस्बा एलम में महिला का शव फंदे पर लटके मिलने के मामले में परिजनों ने पुलिस को पति समेत तीन के खिलाफ दहेज के कारण हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

कस्बा एलम में बुुधवार देर रात में आशा (24) का शव घर में ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से लटका मिला था। जनपद बागपत के गांव वाजिदपुर निवासी वेदपाल की पुत्री आशा की शादी दो वर्ष पूर्व एलम के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी आकाश से हुई थी। आकाश हैदराबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। मृतका के मोबाइल फोन में एक वीडियो मिला था, जिसमें वह फंदे पर लटके हुए दिखाई दे रही है।
इस मामले में मृतका के के पिता वेदपाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पति आकाश, सास कमलेश, ननद मनीषा आए दिन दहेज की मांग कर आशा को परेशान करते थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पति, सास व ननद के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच सीओ कैराना श्याम सिंह करेंगे। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। मृतका के पास मिले मोबाइल फोन को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें