फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कमीशन का लालच लेकर 5.34 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साइबर के शातिरों ने ऑनलाइन टॉस्क पूरा करने पर कमीशन का लालच देकर 5.34 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी शिवम अग्रवाल ने साइबर क्राइम थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट मेें बताया कि सात और आठ सितंबर को उसके व्हाट्सएप नंबर पर लिंक और टास्क पूर्ण करने जैसा पार्ट टाइम जॉब का ऑफर आया। इसमें उन्होंने टास्क पूरा करने पर कमीशन देने को कहा। इसमें पहले छोटी-छोटी धनराशि देकर विश्वास बना लिया। इसके बाद कुछ पैसे और लगा दिए। उन पैसों को निकालने के लिए उन्होंने कुछ और पैसे लगाने को कहा। इस तरह से अलग-अलग चार बैंक खातों से पांच लाख 34 हजार रुपये ठग लिए गए। शिवम अग्रवाल का कहना है कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन

बताया कि उसने आठ सितंबर को ही साइबर क्राइम के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी थी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें