फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दुबई में बेटे को पुलिस हिरासत में होने का झांसा देकर किसान से 30 हजार ठगे

सार

शामली के सुंदरनगर गांव निवासी किसान सतनाम सिंह से साइबर ठगों ने उनके बेटे की दुबई में गिरफ्तारी का झांसा देकर 30 हजार रुपये ऑनलाइन ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली। झिंझाना थाने की चौकी चौसाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर निवासी किसान सतनाम सिंहन से 30 हजार रुपये ऑनलाइन ठगी कर ली। साइबर के शातिरों ने किसान को दुबई में रहने वाले उसके बेटे को झूठे मामले में गिरफ्तार होने का झांसा देकर ठगी कर ली।
विज्ञापन

सतनाम सिंह ने चौसाना चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उनका बेटा जो दुबई में काम करता है, उसे हिरासत में लिया गया है। अगर उसे बचाना चाहते हो तो उनके बताए गए खाता नंबर में रुपये भेज दो, नहीं तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। वह साइबर ठग के झांसे में आ गया। उसने पहले तो रिश्तेदारों से उधार लेकर कुछ रुपये भेज दिए। इसके बाद फिर से उससे और रुपये की मांग की गई। इस तरह से उसने 30 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। बाद में उसे पता चला कि उनका बेटा पूरी तरह सुरक्षित है और उन्हें झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी की गई।
पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। साइबर एक्सपर्ट संजीव भटनागर ने कहा कि अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई को जान लें। इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। सजगता और जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें