फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

सार

शामली में एलएलबी छात्रा से कॉलेज आते-जाते युवक द्वारा छेड़छाड़ और गाली-गलौज की घटना सामने आई है। आरोपी ने हत्या की धमकी दी, जिससे परिवार में दहशत है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी एलएलबी की छात्रा है। वह शामली क्षेत्र के एक काॅलेज में पढ़ रही है। महिला का आरोप है कि सुबह 10 बजे काॅलेज जाते समय और दोपहर में काॅलेज से लौटते समय एक युवक उसकी बेटी के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता है और अश्लील कमेंट करता है। सोमवार को छात्रा जब कॉलेज जा रही थी, उसी दौरान आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। लोगों को मौके पर आता देख आरोपी हत्या की धमकी देकर मौके से भाग गया। उसकी स्कूटी मौके पर छूट गई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की धमकी के चलते परिवार में दहशत बनी है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें