फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संरक्षित पशु का मांस खाने की बात कहने पर कंपनी में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। चौसाना क्षेत्र में सकौती के पास स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी में संरक्षित पशु का मांस खाने की बात कहने पर ठेका कंपनी के मजदूरों के दो गुटों के बीच कहासुनी व हंगामा हो गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि ठेका कंपनी ने विवाद बढ़ने पर आठ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कंपनी से हटा दिया।
विज्ञापन

फैक्टरी में अलग-अलग प्लांटों का इंस्टालेशन कार्य चल रहा है। बॉयलर प्लांट लगाने का ठेका दक्षिण भारत की एक कंपनी को दिया गया है, जिसमें पूर्वी राज्यों से आए मजदूर काम कर रहे हैं। इसी दौरान प्लांट के दूसरे हिस्से में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच एक युवक ने तंज कसते हुए यह कहना शुरू कर दिया कि उसने संरक्षित पशु का मांस पकाकर खाया है। इस बात पर दूसरे पक्ष ने कड़ा विरोध जताया। इस दौरान मजदूर इकट्ठा हो गए और दोनों गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया। वहीं ठेका कंपनी प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक के साथ काम कर रहे उसके आठ साथियों को कंपनी से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें