फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवक पर हमला करने वाले पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोमतीपुर में करीब दो माह पहले बाइक सवार युवक पर हमला किया गया। न्यायालय के आदेश पर थाने पर पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कांधला थानाक्षेत्र के गांव नानूपुरी निवासी अर्जुन की तरफ से न्यायालय के आदेश पर आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 अक्तूबर की दोपहर को वह अपनी बहन की कोथली गांव गोमतीपुर देने गया था। कोथली देकर शाम पांच बजे वापस लौट रहा था।
गांव के बाहर हाईवे के निकट उसकी बाइक के सामने श्याम ने अपनी बाइक लगाकर उस पर तमंचा तान दिया और अपने चार-पांच लाेगों को आवाज दी। आरोपियों ने लाठी डंडों से व श्याम ने तमंचे से सिर पर वार कर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। उसने वहां से भागकर जान बचाई और अपनी बहन के घर पहुंचा। आरोपी उसके पीछे-पीछे भागे, जिससे उनकी पहचान श्याम, अमर, चांद, अंकित, छोटा निवासी गोमतीपुर के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जब वह सिक्का से आगे निकला तो तीन लड़कों ने फिर उस पर लाठी फेंककर मारी।
विज्ञापन

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें