फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रुपये इनवेस्ट करने का झांसा देकर ठगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लिसाढ़ गांव के अमित को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर रुपये इन्वेस्ट करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने ठगी की कोशिश की, लेकिन युवक की जागरूकता के चलते ठग अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सके। पीड़ित ने साइबर सेल से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

अमित ने बताया कि 30 नवंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। इसके बाद उसे अलग-अलग नंबरों से 5 हजार रुपये इन्वेस्ट करने का लालच दिया गया। कहा गया कि पांच हजार रुपये इन्वेस्ट करने पर दो घंटे में तीन गुना रकम वापस मिल जाएगी लेकिन अमित समझ गया कि यह साइबर ठगी का जाल है। उसने रुपये भेजने से साफ इन्कार कर दिया।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगों के झांसे में न आएं। यदि कोई संदिग्ध मैसेज, कॉल या इन्वेस्टमेंट का ऑफर मिले तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें